दाल में गिरी छिपकली, खाने के बाद परिवार के छह सदस्य बीमार

Updated:
विज्ञापन
दाल में गिरी छिपकली, खाने के बाद परिवार के छह सदस्य बीमार

दाल में गिरी छिपकली, खाने के बाद परिवार के छह सदस्य बीमार

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के पाली गांव में शुक्रवार को एक घर में भोजन तैयार करते समय दाल के बर्तन में एक छिपकली गिर गयी. जिसकी जानकारी नहीं होने पर जब घर के सदस्यों ने खाना खाया तो परिवार के आधा दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गयी. जिन्हें तत्काल परिजनों द्वारा शेखपुरा ले जाकर इलाज कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कंत महतो के घर में भोजन तैयार किया जा रहा था. खाना बनाते समय दाल के में एक छिपकली गिर गयी, जिसका पता परिवार को नहीं चल सका. सभी परिजनों ने ग्रहण कर ली, उसके बाद परिवार के छह सदस्य अस्वस्थ हो गये. हालांकि किसी में भी उल्टी या गंभीर लक्षण नहीं दिखायी दिये, लेकिन भोजन करने के बाद हल्की बेचैनी और घबराहट महसूस होने लगी. स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिवार के लोग तुरंत शेखपुरा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां सभी की जांच की गयी और आवश्यक दवा दी गयी. स्थानीय चिकित्सक के अनुसार, छिपकली गिरने के कारण भोजन में हल्का विषाक्त प्रभाव हो सकता है, जो समय पर इलाज से नियंत्रित किया जा सकता है. सौभाग्यवश किसी की स्थिति गंभीर नहीं हुई और सभी का स्वास्थ्य अब सामान्य बताया जा रहा है. घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन