जिले में छह चेक डैम का होगा निर्माण

Updated at : 08 May 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में छह चेक डैम का होगा निर्माण

लघु सिंचाई विभाग ने मई महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का कराया आयोजन, योजना से तलाबों के जीर्णोद्धार की दी जानकारी

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया. यह आयोजन लघु सिंचाई विभाग की ओर से किया गया. मौके पर कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई की ओर से ””सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं छोटी-छोटी नदियों, नालों एवं पहाड़ी क्षेत्र के जल संग्रहण क्षेत्र में चेक डैम का निर्माण”” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. इससे पूर्व कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, संतोष कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त सुमित कुमार का पौधे देकर स्वागत किया गया. इसे बाद उपस्थित सभी पदाधिकरियों को परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई के द्वारा जिले में सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से अभी तक जिले में कुल 23 सार्वजनिक तालाबों का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराया गया जा चुका है. एक योजना वर्तमान में प्रगति पर है. लघु सिंचाई विभाग बरतारा तालाब, पोखरामा तालाब, निमिया तालाब, शिवसोना तालाब, अकौनी बड़ी तालाब इत्यादि का जीर्णोद्धार कराया है. जबकि गुणसागर तालाब का कार्य प्रगति पर है. लघु सिंचाई विभाग द्वारा पांच एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल के तालाबों का ही कार्य कराया जाता है. डीडीसी ने कहा कि जल जीवन हरियाली का कार्य कार्यस्थल पर दिखना चाहिए. जल जीवन हरियाली अंतर्गत तालाबों का निर्माण विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाता है. मत्स्य विभाग के द्वारा निजी तालाबों का निर्माण किया जाता है. नगर क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से तालाबों का निर्माण किया जाता है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पांच एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों का निर्माण भूमि संरक्षण विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाता है. पांच एकड़ से ऊपर के क्षेत्रफल वाले तालाबों का निर्माण लघु सिंचाई विभाग के द्वारा किया जाता है. डीडीसी ने निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को निर्देश दिया कि जिले के सभी तालाबों का सर्वेक्षण कराकर प्रतिवेदन प्राप्त करें, जिससे तालाब के निर्माण कार्य में डुप्लीकेशी ना हो. कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में कुल छह चेक डैम का निर्माण कार्य कराया जायेगा. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का संचयन किया जा सकेगा. परिचर्चा में सिविल सर्जन डॉ वीपी सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, संतोष कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन