दिल्ली हादसे के बाद किऊल जंक्शन पर आरपीएफ ने बढ़ाई चौकसी

Updated at : 16 Feb 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली हादसे के बाद किऊल जंक्शन पर आरपीएफ ने बढ़ाई चौकसी

-विक्रमशिला एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनों में नहीं चढ़ पा रहे लोग

विज्ञापन

-विक्रमशिला एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनों में नहीं चढ़ पा रहे लोग -आरपीएफ जवान लगातार लोगों को दे रहे हिदायत लखीसराय. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसा के बाद किऊल आरपीएफ ने किऊल स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्रियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र से सचेत किया जा रहा है. किसी भी सूरत में पायदान पर यात्रा नहीं करें. भीड़ रहने पर ट्रेन से उतरने एवं चढ़ने को लेकर आपाधापी नहीं करें. आरपीएफ आपकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है. बता दें कि महाकुंभ को लेकर प्रयागराज की ओर जानेवाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है. इसके कारण कई आरक्षित टिकट वाले लोगों का भी ट्रेन छूट रहा है. ट्रेन के स्लीपर हो या ऐसी सभी ट्रेन के कोच में लोगों को पैर रखना भी दुश्वार हो रहा है. कई यात्रियों को आरपीएफ के द्वारा इमरजेंसी विंडो से अंदर प्रवेश कराते देखा जा रहा था. किऊल जंक्शन से होकर गुजरने वाली एवं पटना की ओर जाने वाली ट्रेन का हाल यह है कि लोगों को यहां से पटना तक जाना भी दुश्वार हो जा रहा है. रात्रि में ट्रेन में चढ़ने उतरने में थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात्रि के ट्रेन में भी स्लीपर कोच में भी जनरल भीड़ उमड़ जाती है. जिससे कि आरक्षित टिकट वाले को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में भीड़ के मद्देनजर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है. जो यात्री ट्रेन पर चढ़ने उतरने में समस्या होती है उन्हें सहायता की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन