स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता

हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, शेड निर्माण और सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई.

विज्ञापन

नाले की मरम्मत, मरीज शेड निर्माण और रंग-रोगन पर बनी सर्वसम्मति

हलसी के प्रतिनिधि के अनुसार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हलसी में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. शुक्रवार को बीडीओ सह अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति शासी निकाय अर्पित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल के विकास कार्यों पर सहमति बनी. बैठक में सीएचसी हलसी की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह सचिव डॉ राजेश भारती, पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार उर्फ डबलू, विपिन बिहारी भारती, केदार दास, मंजू देवी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से जिन मामलों पर निर्णय लिया गया, उनमें सीएचसी हलसी भवन के नाले की मरम्मत, मरीजों के लिए शेड का निर्माण, भवन की रंगाई-पुताई, परिसर का सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य शामिल हैं.

सदस्यों ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से अस्पताल परिसर अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा. इससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा. अध्यक्ष ने सभी संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समिति की पहली प्राथमिकता है, और इसके लिए संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा.

बैठक में अस्पताल की अन्य आवश्यकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी मंथन हुआ. अंत में सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन