सहयोग शिविर में योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना प्राथमिकता: डीएम

Published at :08 May 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सहयोग शिविर में योजनाओं व सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना प्राथमिकता: डीएम

डीएम शैलेंद्र कुमार ने जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

सहयोग शिविर को लेकर ग्रामीणों से लिये जा रहे आवेदन

लखीसराय

डीएम शैलेंद्र कुमार ने जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. जिलाधिकारी द्वारा शिविर आयोजन के लिए चिन्हित स्थलों पर सभी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली जा रही है. बैठक के दौरान डीएम ने सहयोग शिविर से संबंधित दैनिक प्रचार-प्रसार, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, शिकायत काउंटर की स्थापना, पंजी संधारण तथा शिविर स्थलों पर उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर स्थलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करायी जाय. जिला स्तर से नामित वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी चिन्हित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट के प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट टिप्पणी सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है. जिलाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों का अवलोकन कर आवश्यक कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है. डीएम ने निर्देश दिया कि सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से शिविर स्थलों का निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण उपरांत चेकलिस्ट के अनुरूप स्पष्ट मंतव्य सहित प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. साथ ही पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक माध्यम से सुनिश्चित करने तथा प्राप्त आवेदनों का पंजी संधारित करते हुए उनके निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि “संवाद”, “समाधान”, सीएम डैशबोर्ड, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं आयुक्त कार्यालय से प्राप्त लंबित आवेदनों का पंचायतवार चिन्हांकन कर शीघ्र निष्पादन किया जाय. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवनों का नियमित निरीक्षण कर वहां कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि सहयोग शिविरों में आम नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना प्राथमिक उद्देश्य है. इसके लिए सभी विभागों के क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार ब्रीफिंग भी आयोजित की जायेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा सहयोग शिविर को सफल बनाने हेतु इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा पंचायतवार चिह्नित स्थल पर विभिन्न कर्मियों के साथ बैठक करके दिये गये निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन