लखीसराय में भी शुरू हुआ स्वीट कॉर्न मकई का उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

भुट्टा साधारण मक्का के भुट्टा से दूनी कीमत अर्थात 20 से 25 रुपये प्रति भुट्टा बिकता है.

विज्ञापन

-स्वास्थ्यप्रद एवं जनजीवन के लिए काफी लाभकारी लखीसराय. जिला कृषि विभाग से संबद्ध आत्मा के द्वारा किसानों के हित में लगातार नये-नये योजनाओं को विकसित करने का प्रयास किया जाता रहा है. इसी क्रम में देश-विदेश में स्वीट कॉर्न से पहचान बना चुके स्वीट कॉर्न मक्का का पहली बार सदर प्रखंड क्षेत्र के साबिकपुर में इसका उत्पादन शुरू किया गया है. लहलहाती फसल को देखने को लेकर पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने इस संबंध बताया कि स्वीट कॉर्न मक्का का ही एक प्रजाति है. जिसकी खेती मक्का की तरह ही वर्ष में तीनों मौसम यथा खरीफ, रबी, जायद में की जा सकती है. इसका पौधा और भुट्टा बिल्कुल मक्के की तरह ही होता है तथा सारी शस्य क्रियाएं भी उसी तरह की जाती है. इसका उपयोग भुट्टा के स्टेज पर ही किया जाता है. क्योंकि दाना सूखने पर इसका बाजार मूल्य कम हो जाता है. लखीसराय जिला के साबिकपुर पंचायत के किसान शशि रंजन के खेत में स्वीट कॉर्न के फसल का निरीक्षण एवं किसान को आवश्यक सुझाव इनके द्वारा दिया गया. जिला में इस फसल का प्रथम बार उत्पादन किया जा रहा है. इसका भुट्टा साधारण मक्का के भुट्टा से दूनी कीमत अर्थात 20 से 25 रुपये प्रति भुट्टा बिकता है. जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रभारी आत्मा के निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु के अनुसार प्रारंभिक तौर पर निजी प्रयास से पांच सौ ग्राम बीज रांची से मंगाकर कुछ किसानों के द्वारा लगवाया गया है. इसके बीज का कीमत अधिक होता है, लगभग 35 सौ रुपये प्रति किलोग्राम इन दिनों बाजार में उपलब्ध है. इस स्वीट कॉर्न को खाने में उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्नैक्स के रूप में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है. स्वीट कॉर्न को उबला हुआ, भुना हुआ या फिर मक्का के आटे से बना हुआ मक्का का सूप बनाकर नाश्ते या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. स्वीट कॉर्न को विभिन्न सलाद और सूप में शामिल किया जा सकता है. स्वीट कॉर्न को कई तरह के मुख्य भोजन जैसे कि पास्ता, चावल और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है. स्वीट कॉर्न को मक्का के आटे से बनी रोटी, पकौड़े और अन्य व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. स्वास्थ्य लाभ एवं ऊर्जा के स्रोत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्वीट कॉर्न में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है. स्वीट कॉर्न में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन