पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार

शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार तस्कर बुधवार की दोपहर पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिसकी खोजबीन की जा रही है.
लखीसराय. शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार तस्कर बुधवार की दोपहर पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिसकी खोजबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार बंदी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चानन से सदर अस्पताल लाया गया था, सदर अस्पताल में भीड़ रहने के कारण तस्कर इसका फायदा उठाकर धीरे-धीरे हथकड़ी को अपने हाथ छुड़ा लिया एवं भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. अपराधी रंजीत कुमार को चानन थाना की पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर किया था. जिसके बाद उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे कोर्ट ले जाने की तैयारी की जा रही थी. इस दौरान तस्कर हथकड़ी को छुड़ाकर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










