मंदिर से चोरी मामले में पुजारी गिरफ्तार, एक मुकुट बरामद
Author Dhiraj kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित प्रसिद्ध खुटाधारी बजरंगबली मंदिर से चार दिन पूर्व 5 एवं 6 मई के बीच रात में भगवान की चांदी की मुकुट की चोरी मामले में पुलिस ने मंदिर के पुजारी सुखदेव दास को गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा.
नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित प्रसिद्ध खुटाधारी बजरंगबली मंदिर से चार दिन पूर्व 5 एवं 6 मई के बीच रात में भगवान की चांदी की मुकुट की चोरी मामले में पुलिस ने मंदिर के पुजारी सुखदेव दास को गिरफ्तार कर लिया है. मानिकपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुजारी को गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से खुटाधारी बजरंगबली की प्रतिमा में लगायी गयी चोरी की चांदी की एक मुकुट बरामद हुई है. शुक्रवार को पुजारी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मंदिर के पुजारी सुखदेव दास पर भगवान की चांदी की 11 मुकुटों की चोरी का आरोप लगाया था. घटना के बाद से पुजारी फरार थे. मंदिर कमेटी के सदस्य महेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा मानिकपुर थाना में कांड संख्या 48/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दरअसल, मंदिर के पुजारी सुखदेव दास जो बड़हिया के चुहरचक गांव के रहने वाले हैं. पिछले 12 वर्षों से मंदिर में पुजारी के रूप में रहते थे. मंदिर में भगवान का जो भी मुकुट ग्रामीणों द्वारा चढ़ाया गया था. वह पुजारी के पास ही रहता था. छह मई की सुबह जब भगवान का मुकुट गायब मिला तो मामले का पता चला. इसके बाद से पुजारी भी गायब थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुजारी के पास से चांदी का एक मुकुट मिला है. अन्य मुकुट उसने पूर्व में ही बेच दिया क्योंकि सभी मुकुट उसी के पास रहता था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










