ePaper

जिले में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी

Updated at : 12 Mar 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी

विद्वान पंडित आचार्य परमानंद पांडे ने बताया कि होलिका दहन रात्रि 10:30 बजे के बाद होगी 14 मार्च को झाप पोत एवं 15 मार्च को होली मनायी जायेगी.

विज्ञापन

लखीसराय. होलिका दहन गुरुवार की रात की जायेगी. विद्वान पंडित आचार्य परमानंद पांडे ने बताया कि होलिका दहन रात्रि 10:30 बजे के बाद होगी 14 मार्च को झाप पोत एवं 15 मार्च को होली मनायी जायेगी. वहीं दूसरी ओर होली को लेकर बाजार में खरीदारी जमकर हो रही है. बाजार में दूर दराज से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. चानन प्रखंड के अलावा हलसी, रामगढ़ चौक, पिपरिया प्रखंड के लोग बाजार पहुंचकर बाजार में रंग गुलाल, पिचकारी आदि की खरीदारी कर रहे हैं. रंग 20 रुपये में 10 ग्राम एवं 20 रुपये से 50 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है. कच्चा चना का दाना एवं हरी सब्जियों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है. वहीं किराना दुकान में पकवान मिठायी एवं लजीज भोजन तैयार करने के लिए सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. पिपरिया एवं बड़हिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग विद्यापीठ चौक तो हलसी एवं रामगढ़ चौक के लोग नया बाजार दालपट्टी के साथ-साथ पचना रोड में भी खरीदारी कर रहें है. जहां रंग गुलाल की बिक्री की जा रही है. बच्चों के लिए पिचकरियां भी खरीदी जा रही है. 20 रुपये से लेकर बाजार में 250 रुपये तक की पिचकारी मिल रही है. विद्यापीठ चौक एवं नयी बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है.

खरीदारों की भीड़ के कारण दो दिनों से शहर की सड़क हो रही जाम

लखीसराय. पिछले दो दिनों से शहर की मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. खासकर नया बाजार के रेलवे पुल के नीचे से लेकर दालपट्टी तक जाम की स्थिति बनी हुई रहती है. जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. कभी-कभी लोगों को जाम के कारण ट्रेन भी छोड़ना पड़ रहा है. जिससे कि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. होली को लेकर लोग अपने घरों की और कूच कर रहे हैं, लेकिन समाहरणालय से स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को कभी-कभी आधा घंटा से ऊपर तक का समय लग जाता है. जाम में ऑटो, चार पहिया एवं बाइक सवार फंसते हुए नजर आ रहे हैं. जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस एवं टाउन थाना व कवैया थाना की पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ रही है. फुटकर विक्रेताओं एवं अस्थायी दुकानदारों द्वारा फिर से दुकान सड़क पर लगाया जाने लगा है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि होली के बाद फुटकर विक्रेताओं को फुटपाथ से छह फीट अंदर फिर से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन