एएनसी: 101 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व तैयारियां की हुई जांच

Updated at : 10 Mar 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
एएनसी: 101 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व तैयारियां की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ सीमा भारती, डॉ राहत जहां, डॉ पूजा श्री द्वारा शिविर में पहुंची 101 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया. एचआरपी मिली महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा देकर समय-समय पर जांच कराने का निर्देश दिया गया. शिविर में एएनएम साक्षी कुमारी, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी, साक्षी, फैमिली प्लानिंग काउंसेलर अखिलेश कुमार के अलावा अन्य ने सक्रिय सहयोग किया. काउंसेलर अखिलेश कुमार ने शिविर में पहुंची महिलाओं को फैमिली प्लानिंग की जानकारी दी. शिविर में पहुंची महिलाओं का बीपी, सूगर, वजन, हाइट, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिविर में पहुंची महिलाओं के लिए अल्पाहार का प्रबंध किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन