अवैध प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 6:24 AM
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के साबिकपुर पंचायत अंतर्गत दामोदरपुर गांव के समीप एक बगीचे में से पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवक के शव को बरामद किया. जिसकी पहचान साबिकपुर निवासी स्व भूना सिंह के 32 वर्षीय पुत्र उदयशंकर सिंह उर्फ बौआ सिंह के रूप में की गयी, जिसकी गला दबाकर हत्या करने […]
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के साबिकपुर पंचायत अंतर्गत दामोदरपुर गांव के समीप एक बगीचे में से पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवक के शव को बरामद किया. जिसकी पहचान साबिकपुर निवासी स्व भूना सिंह के 32 वर्षीय पुत्र उदयशंकर सिंह उर्फ बौआ सिंह के रूप में की गयी, जिसकी गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बौआ सिंह शनिवार की रात घर से खाना खाकर अपने दामोदरपुर गांव स्थित बथान पर सोने के लिए चला गया था. वहीं रविवार की सुबह उसके शव को दामोदरपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप बगीचे से बरामद किया गया. जिस पर लोग आशंका जता रहे थे कि हत्या करने के बाद उसके शव को बगीचे में फेंका होगा. सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर युवक के शव पर पड़ी तो उसकी जानकारी पहले मृतक के परिजनों को दी गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया. वहीं बाद में एसडीपीओ रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार घटना का मुख्य कारण साबिकपुर गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग बना है, जिसके बाद पुलिस के द्वारा साबिकपुर निवासी दीपक पासवान की पत्नी बेबी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल पर मौजूद मृतक की मां मीना देवी द्वारा अपने पुत्र की हत्या में गांव के ही बसंत दास के पुत्र राजीव दास का हाथ बताया जा रहा था. मृतक की मां ने पुलिस को बताया उसके बेटे की हत्या राजीव दास एवं उसके छोटे भाई तथा उसकी पत्नी ने मिलकर की है. घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि मामला अवैध प्रेम-प्रसंग में हत्या किये जाने का सामने आ रहा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. तत्काल आरोपित महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. विदित हो कि महिला का पति दीपक पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी व दोनों पुत्र गांव में रहते हैं. मृतक के अलावा महिला के प्रेम-प्रसंग जाल फंसा था एक अन्य युवक-मृतक एवं ग्रामीण युवक में कई बार हो चुकी थी झपड़लखीसराय. साबिकपुर निवासी सह मृतक उदयशंकर उर्फ बौआ के अलावा गांव के ही उक्त महिला के प्रेम प्रसंग में युवक राजीव दास भी फंसा हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों युवकों में हमेशा हिंसक झड़प हुआ करता था. ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला दोनों युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाये हुए थी. जिसके कारण दोनों युवको आपस में ही मारपीट करते रहते थे. ग्रामीण इस बात से अच्छी तरह वाकिफ था. यही कारण है कि ग्रामीणों के द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं करते थे. महिला के साथ पूर्व में राजीव का प्रेम लीला रची. जिसके बाद इस प्रेम लीला में उदय शंकर ने इंट्री मारी थी. महिला एवं बौआ सिंह व राजीव का यह प्रेम लीला एक वर्ष पूर्व से ही चल रहा था. सूत्रों का कहना है कि बौआ की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया. मृतक का गला दबाकर हत्या कर देना किसी एक व्यक्ति के वश की बात नहीं है. युवक की हत्या में तीन से चार लोग शामिल होंगे. हालांकि पुलिस ने बेबी देवी को अपने कब्जे में हत्या का रहस्य खुलावने के लिये पूछताछ कर रही है. पुलिस ने महिला के साथ उसके दो बच्चे को भी साथ ले गये है. महिला पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










