मननपुर-इटौन सड़क से रिवाल्वर के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलाशी के क्रम में इसके पास से बगैर कारतूस के रिवाल्वर बरामद किया गया.
-मंगलवार की रात रुको टोक अभियान के क्रम में पुलिस ने युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया चानन. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की अपराह्न 11 बजे मननपुर-इटौन सड़क में रोको-टोको अभियान के क्रम में एक व्यक्ति को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है. चानन थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में चानन थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रमेश सिंह के पुत्र सौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में इसके पास से बगैर कारतूस के रिवाल्वर बरामद किया गया. थानाध्यक्ष के लिखित बयान चानन थाना में कांड संख्या 49/25 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जांच दल में थानाध्यक्ष के साथ एसआई मनोज कुमार, एएसआई राजेश कुमार अकेला के अलावे चानन थाना के रिजर्व गार्ड मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




