सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन में पिकअप ने मारी टक्कर
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन
मेदनी चौकी-मुंगेर एनएच 80 पर रसुलपुर बॉर्डर के समीप सड़क किनारे खड़ी मालवाहक वाहन में पिकअप ने ट्रिपर के पीछे के भाग में जोरदार टक्कर मार दिया.
विज्ञापन
-हादसे में चालक-उपचालक हुआ जख्मी
सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
मेदनी चौकी-मुंगेर एनएच 80 पर रसुलपुर बॉर्डर के समीप सड़क किनारे खड़ी मालवाहक वाहन में पिकअप ने ट्रिपर के पीछे के भाग में जोरदार टक्कर मार दिया. घटना रविवार पूर्वाह्न तीन बजे की बताई गई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया. मेदनी चौकी थाना की पुलिस की तत्परता से सड़क से वाहनों को हटाकर आवागमन को पुनः बहाल किया जा सका.टीपर वाहन मुंगेर जाने के लिए सड़क किनारे था खड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मालवाहक वाहन मुंगेर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था. तभी मुंगेर की ओर जा रही एक पिकअप ने मालवाहक वाहन के पीछे के भाग में टक्कर मार दिया. हादसे में पिकअप का चालक एवं उपचालक जख्मी हो गया. जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है. दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









