चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरा यात्री, घायल

चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरा यात्री, घायल
लखीसराय. 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस से किऊल प्लेटफॉर्म छह पर मंगलवार की अहले सुबह पौने पांच बजे चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया. आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति चलती हालत में गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया, परंतु बैलेंस बिगड़ जाने के कारण वह गिर गया. जिसमें उसका बायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ द्वारा सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया. यात्री अपना नाम समुंदर उम्र लगभग 48 से 50 वर्ष घर जमुई बताया गया. इसके अलावा विशेष कुछ बता नहीं पा रहा था. उसके पास मोबाइल नहीं था ना ही कोई यात्रा टिकट था. जिससे उसकी पूरी पहचान हो सके. घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




