दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, दू्सरा फरार

नगर क्षेत्र के गुलाबी चौक के समीप एनएच 80 पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर होने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बड़हिया. नगर क्षेत्र के गुलाबी चौक के समीप एनएच 80 पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर होने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक सवार का इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में किया गया. घायल बाइक सवार की पहचान नगर में वार्ड नंबर 24 ताजपुर निवासी लालू यादव के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक बड़हिया बाजार आ रहे थे. तभी गुलाबी चौक के समीप दूसरा बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




