अशोक धाम महोत्सव के दूसरे दिन सजेगी संस्कृत विद्वानों की महफिल

Updated at : 06 Apr 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अशोक धाम महोत्सव के दूसरे दिन सजेगी संस्कृत विद्वानों की महफिल

अशोक धाम महोत्सव के दूसरे दिन सजेगी संस्कृत विद्वानों की महफिल

विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिले भर के संस्कृत विद्वान होंगे शामिल

राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा को मिली आयोजन की कमान

प्रख्यात विद्वान पंडित योगेंद्र झा करेंगे अध्यक्षता, डॉ कमलनयन पांडेय होंगे मुख्य वक्ता

लखीसराय. कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन अशोक धाम मंदिर परिसर में एक भव्य संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस बौद्धिक विमर्श में जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों से भी संस्कृत के प्रकांड विद्वान और शिक्षाविद भाग लेंगे.

पीयूष कुमार झा को सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला प्रशासन ने इस विशेष संस्कृत संगोष्ठी को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक पीयूष कुमार झा को सौंपी है. विदित हो कि पिछले वर्ष भी अशोक धाम महोत्सव के दौरान लघु संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसकी सफलता को देखते हुए इस बार इसे और भी विस्तृत रूप दिया गया है. संगोष्ठी के समन्वयक पीयूष कुमार झा ने बताया कि इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रख्यात विद्वान पंडित योगेंद्र झा करेंगे. वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ कमलनयन पांडेय मौजूद रहेंगे, जो संस्कृत भाषा की प्रासंगिकता और इसके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालेंगे. इस संगोष्ठी में केवल अतिथि वक्ता ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के संस्कृत शिक्षकों द्वारा भी विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देववाणी संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना व नयी पीढ़ी को इस समृद्ध भाषा से जोड़ना है. जिला प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट ने इस संगोष्ठी के माध्यम से महोत्सव में आध्यात्मिक और शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस संगोष्ठी में केवल अतिथि वक्ता ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के संस्कृत शिक्षकों द्वारा भी विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देववाणी संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना और नयी पीढ़ी को इस समृद्ध भाषा से जोड़ना है. जिला प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट ने इस संगोष्ठी के माध्यम से महोत्सव में आध्यात्मिक और शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने की पूरी तैयारी कर ली है.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

RAVIKANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन