होमगार्ड बहाली : चौथे दिन 997 में 332 अभ्यर्थी हुए सफल
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में विगत 30 अप्रैल से जारी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को गांधी मैदान में 14 सौ अभ्यर्थियों में 997 अभ्यर्थियों ने 16 सौ मीटर में दौड़ में भाग लिया
विज्ञापन
लखीसराय.
जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में विगत 30 अप्रैल से जारी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को गांधी मैदान में 14 सौ अभ्यर्थियों में 997 अभ्यर्थियों ने 16 सौ मीटर में दौड़ में भाग लिया. इसमें 371 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये. वहीं लंबी एवं ऊंची कूद, गोला फेंक में 39 अभ्यर्थी असफल रहे. इस तरह कुल 332 अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया गया. इस संबंध में होमगार्ड के जिला कमांडेंट अखिलेश प्रसाद ठाकुर ने बताया कि सोमवार को 332 अभ्यर्थी मेधा सूची के चयनित घोषित हुए हैं. श्री ठाकुर ने बताया मेधा सूची में शामिल उम्मीदवार की अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट में लिया जायेगा. समान अंक रहने पर उम्र अधिक रहने वाले को चयनित किया जायेगा. उम्र समान होगा तो मार्क्स के आधार पर चुना जायेगा. वहीं दोनों समान रहने पर हिंदी के अल्फाबेटिकल आधार पर उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










