सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव स्थित एनएच 80 पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वृद्ध की मौत हो गयी

विज्ञापन

लखीसराय.

टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव स्थित एनएच 80 पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वृद्ध की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार को बालगुदर गांव सड़क पर चलते एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. जिससे कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. मिली जानकारी के अनुसार मंसूरचक वार्ड नंबर सात के निवासी 65 वर्षीय महेंद्र प्रसाद गुप्ता सड़क पर पैदल कुछ कार्य के लिए जा रहे थे कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर इतना जोरदार था कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन