लोगों से ट्रैफिक नियम के साथ बाइक व वाहन चलाने की अपील
Updated at : 10 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह को लेकर एक बैठक की गयी.
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह को लेकर अधिकारियों ने की बैठक
लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह को लेकर एक बैठक की गयी. बैठक में लोगों से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की गयी. बैठक में कहा गया कि वाहन चलाने वाले चालक वाहन के कागजात अपने साथ रखें एवं पुलिस प्रशासन के मांगने पर उन्हें उपलब्ध करायें. सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन की प्रदूषण की जांच करायें. वहीं सड़क को अतिक्रमण को हटाने को लेकर भी चर्चा की गयी. सड़क के अतिक्रमण को हटाने के लिए यातायात पुलिस एवं नगर परिषद के कर्मी के साथ स्थानीय थाना के पुलिस को भी दिशा निर्देश दिया गया है. सड़क दुर्घटना होने पर टोल फ्री नंबर 1033 पर लोग कॉल करें. पुलिस के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग भी किसी तरह की घटना होने पर घटनास्थल पर पहुंचेगी. बैठक में डीटीओ पंकज मुकुल मणि, एसडीओ चंदन कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर विनोद प्रसाद, नप ईओ अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




