20 की जगह अब 24 कोच के साथ चलेगी दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अब 24 कोच के साथ चलेगी दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी
विज्ञापन
30 जून से 24 कोच के साथ चलेगी इंटरसिटी
एक ऐसी थ्री, एक चेयर कार व दो द्वितीय श्रेणी के और लगेंगे कोचप्रतिनिधि, लखीसराय
दानापुर से भागलपुर के बीच चलने वाली 13401/13402 इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 20 की जगह 24 कोच के साथ परिचालित होगी. हालांकि वर्तमान में अस्थायी व्यवस्था के तहत दो अतिरिक्त कोच यानि 22 कोच के साथ ट्रेन का परिचालन हो रहा है. इस संबंध में पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के द्वारा संबंधित डीआरएम व अन्य अधिकारियों को बुधवार को पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि इंटरसिटी में अब एक अतिरिक्त वातानुकूलित शयनयान, एक चेयरकार व दो द्वितीय श्रेणी के कोच के साथ इसे 24 कोच कर आगामी 30 जून से परिचालित कराया जाये. इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे से जुड़े रहने वाले पीरी बाजार क्षेत्र के पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि कोच की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी, भीड़ भी नियंत्रित हो सकेगा. उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी चौबे व रेल अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










