सूर्यगढ़ा नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान

Updated at : 10 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा नगर परिषद में नये कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान

सोमवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद कार्यालय में नये कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित ने योगदान दिया.

विज्ञापन

राकेश कुमार सोहित दूसरी बार बने सूर्यगढ़ा नगर परिषद के नप ईओ

सूर्यगढ़ा. सोमवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद कार्यालय में नये कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित ने योगदान दिया. उन्होंने सूर्यगढ़ा नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार से प्रभार ग्रहण किया. मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी श्वेता कुमारी, नगर प्रबंधक लालसा प्रिया, मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता सजन कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह, वार्ड संख्या 14 के पार्षद अभिषेक आनंद, वार्ड पार्षद रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा, नगर परिषद सूर्यगढ़ा के प्रभारी प्रधान सहायक प्रिंस कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. बताते हैं राकेश कुमार सोहित दूसरी बार सूर्यगढ़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये हैं. सूर्यगढ़ा नगर परिषद के गठन के बाद राकेश कुमार सोहित यहां के पहले कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गये थे. एक वर्ष पूर्व ही उनका स्थानांतरण हुआ था. इसके बाद लखीसराय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. नये कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन