लापरवाह 47 आशा कार्यकर्ताओं से पूछे स्पष्टीकरण, 15 दिन में देना होगा जवाब
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

. सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सीएस डॉ जेपी सिंह की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न क्षेत्र की आशा व आशा फैसिलिटेटर की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन
लखीसराय.
सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को सीएस डॉ जेपी सिंह की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न क्षेत्र की आशा व आशा फैसिलिटेटर की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें विभिन्न प्रखंड की 47 आशा कार्यकर्ता को मोबाइल आशा एप पर डाटा एंट्री में लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया. सीएस ने बताया कि संबंधित सभी आशा को संतोषप्रद जवाब के साथ 15 दिन के अंदर अपने क्षेत्र के सभी घर का सर्वे पूरा कर शत-प्रतिशत अप पर एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के टीकाकरण पर विशेष चर्चा हुई. आशा एवं फैसिलिटेटर को समुदाय में जागरूकता बढ़ाकर 14-15 वर्ष की सभी बच्ची का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. गर्भवती महिला की पहली तिमाही जांच की उपलब्धि 69 प्रतिशत और चार अनिवार्य जांच 80 प्रतिशत रहने पर इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया. परिवार नियोजन के तहत लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर प्रत्येक आशा को प्रति माह कम से कम एक नसबंदी, एक गर्भनिरोधक उपकरण व दो अंतरा सेवा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. छह माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सिरप पिलाने और नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया. कुपोषित बच्चों के पोषण पुनर्वास केंद्र में कम भर्ती पर चिंता जताया. सभी फैसिलिटेटर को प्रत्येक माह अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने का निर्देश दिया, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










