मानसिक तौर पर बीमार महिला तीन वर्षीय पुत्री के साथ लापता

प्रखंड के माणिकपुर गांव से एक 36 वर्षीय महिला अपनी तीन वर्ष की पुत्री के साथ बीते 29 मई 2024 से घर से लापता है.
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर गांव से एक 36 वर्षीय महिला अपनी तीन वर्ष की पुत्री के साथ बीते 29 मई 2024 से घर से लापता है. महिला माणिकपुर गांव की हरदेव गोस्वामी की पुत्री है. मामले को लेकर नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसेता डीह निवासी विश्वनाथ पांडेय के पुत्र सह महिला के पति रिंकू पांडेय द्वारा माणिकपुर थाने में कांड संख्या 52/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता की पत्नी बिंदी देवी और उनकी तीन वर्षीय पुत्री को जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत नौसहरा निवासी रामेश्वर पांडेय के पुत्र शिव शंकर पांडेय बेचने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. प्राथमिकी में कहा गया है की अपहृता बिंदी देवी मानसिक तौर पर बीमार है. माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




