ननिहाल से लड़की भगा कर युवक ने की शादी, गिरफ्तार

अपने नानी घर आयी एक लड़की को डकरा गांव के ही एक युवक के द्वारा भगा कर ले जाने के बाद उसके साथ शादी कर लिये जाने का मामला सामने आया है.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के डकरा गांव में अपने नानी घर आयी एक लड़की को डकरा गांव के ही एक युवक के द्वारा भगा कर ले जाने के बाद उसके साथ शादी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मामले में लड़की के पिता के द्वारा रामगढ़ चौक थाने में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथिदाह से लड़की को बरामद करने के साथ ही युवक व उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि पटना जिला के हथिदाह थाना क्षेत्र की एक लड़की अपने ननिहाल डकरा गांव में ही रह रही थी. जहां के निवासी कौशल सिंह का पुत्र कुमार बालाजी के द्वारा उक्त लड़की को भगा ले जाकर पटना जिला के हथिदाह के आसपास ही किसी मंदिर में शादी रचा ली. वहीं लड़की के पिता ने रामगढ़ चौक थाना में अपनी पुत्र के अपहरण कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराये जाने के बाद कुमार बालाजी की बहन सुगम प्रिया को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर दोनों के हथिदह के पास ही छिपे होने की जानकारी दी. जिसके बाद उन्हें हथिदह पुलिस की मदद से बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कुमार बालाजी व उसकी बहन सुगम प्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि बरामद लड़की का भारतीय नागरिक संरक्षण संहिता 183 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है. आगे न्यायालय के आदेशानुसार अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




