किशनपुर में दो मई से श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

प्रवचन शाम 6 से 10 बजे तक तथा प्रत्येक रात्री 10 बजे से रासलीला का आयोजन होगा.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर पंचायत के किशनपुर गांव में श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ का आयोजन आगामी दो मई से शुरू होगा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबदन महतो ने बताया कि यज्ञ 10 मई तक चलेगा. कई यज्ञ मंडपों के साथ यज्ञ मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, नव झूला, तोड़-तोड़ झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार, अन्य झूला इत्यादि आकर्षण के केंद्र होगा. यज्ञ आयोजक व कथा वाचक अयोध्या के राघव शरण महाराज जी एवं प्रवचन कर्ता महिला किशोरी जी होंगे. प्रवचन शाम 6 से 10 बजे तक तथा प्रत्येक रात्री 10 बजे से रासलीला का आयोजन होगा. यज्ञ समिति के सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष विनोदानंद महतो, यज्ञ महामंत्री अमरेंद्र भास्कर उर्फ जहान भाई, उपाध्यक्ष शुभेंदू भास्कर उर्फ रब्बु जी, उपसचिव चंदन कुमार, उप कोषाध्यक्ष श्रीश कुमार होंगे. राधा डेंटल केयर मुंगेर सह किरणपुर निवासी डॉक्टर उदय शंकर, सुबोध महतो, उदय महतो, विनय कुमार, शंकर प्रसाद महतो, श्री महतो, प्रदीप महतो, तनिक महतो शंकर महतो, किशोर कुमार मेहता, कुमोद रंजन, शशिधर महतो, जनार्दन महतो, राजकुमार पासवान, सर्वेश्वर दास एवं सभी नवयुवक एवं कार्यकर्ता, समस्त किशनपुर ग्रामवासी का सहयोग रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन