मध्य विद्यालय कैंदी के समीप विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के निर्देश पर रविवार को हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के मध्य विद्यालय कैंदी के समीप मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

शिविर में नालसा जागृति स्कीम 2025 की दी गई जानकारी

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट,

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के निर्देश पर रविवार को हलसी प्रखंड के कैंदी पंचायत के मध्य विद्यालय कैंदी के समीप मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार और पीएलवी बेबी कुमारी ने लोगों को नालसा जागृति स्कीम 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

नागरिकों को मौलिक अधिकारों व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि इस स्कीम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर, विशेषकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता को मजबूत करना है. नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों और कानूनी अधिकारों के प्रति शिक्षित किया जायेगा, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी, और समाज एवं न्याय व्यवस्था के बीच की दूरी को कम किया जायेगा.

इस जागरूकता शिविर में 40 से अधिक लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन