लखीसराय में आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आसमान में छाए हल्के बादल
Lakhisarai weather update: मौसम विभाग के अनुसार दिन के शुरुआती हिस्से में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
लखीसराय से अजीत सिंह देव कुमार की रिपोर्ट:
Lakhisarai weather update: जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. देर शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है.
दोपहर तक गर्मी का रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार दिन के शुरुआती हिस्से में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
10 जून तक बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में 10 जून तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने 9 और 10 जून के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है.
मानसून के आगमन का इंतजार
जानकारों के अनुसार 15 जून तक मानसून के बिहार में प्रवेश करने की संभावना है. वहीं आने वाले दिनों में रोहिणी नक्षत्र भी शुरू हो जाएगा, जिसके बाद धान की रोपाई की तैयारी तेज हो जाएगी. जिले के कुछ किसानों ने अभी से धान का बिचड़ा गिराने का काम शुरू कर दिया है.
किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका के दौरान खेतों में काम करने से बचें. साथ ही पेड़ों के नीचे शरण नहीं लें. आम लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










