लखीसराय मे सूर्यगढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब सेवन मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai News

पुलिस की गिरफ्त में नशेड़ी

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा में शराबबंदी कानून का बड़ा एक्शन! नशे में धुत 9 लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट भेजे गए

विज्ञापन

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को नशा सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार सभी आरोपित शराब के नशे में पाए गए, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है.

एसआई सुदिष्ठ कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस टीम ने एसआई सुदिष्ठ कुमार के नेतृत्व में सबसे पहले जकड़पुरा गांव निवासी मुरारी सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. इस मामले में सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 125/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे आरोपी को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद देर शाम और रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 126/26 के तहत पुलिस ने पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा निवासी बशीर के पुत्र गौतम, जकड़पुरा निवासी अनछ राम के पुत्र उपेंद्र राम, मोहम्मद मंगल के पुत्र सैफ अली खान और कटेहर गांव निवासी परमानंद यादव के पुत्र मौसम कुमार को गिरफ्तार किया.

इसके अलावा कटेहर गांव के ही भगवान पासवान के पुत्र सोनू कुमार, जकड़पुरा निवासी स्वर्गीय महेंद्र मिश्रा के पुत्र धनंजय मिश्रा, टोड़लपुर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ महतो के पुत्र विपिन कुमार और पटेलपुर निवासी स्वर्गीय शिवन राम के पुत्र पप्पू राम को भी पुलिस ने नशा सेवन के आरोप में पकड़ा.

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार सभी लोगों को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी दर्ज कर सभी आरोपितों को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन