लखीसराय में दाल और सरसों में तेजी, अनाज बाजार रहा स्थिर

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय मंडी सांकेतिक तस्वीर

Lakhisarai Mandi Bhav: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में बुधवार को अनाज बाजार लगभग स्थिर रहा. हालांकि दाल, सरसों और तेल के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली, जबकि आलू और प्याज के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहा.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Mandi Bhav: नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में बुधवार को कारोबार सामान्य रहा. मंडी में अनाजों की आवक अन्य दिनों की तुलना में मिला-जुला रही, जिससे बाजार भाव में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार दर में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी. फिलहाल गेहूं, चावल और मक्का के भाव स्थिर बने हुए हैं, जबकि दाल और सरसों के बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई है.

अनाज बजार में नहीं दिखा बड़ा बदलाव

मंडी कारोबारियों के अनुसार इस सप्ताह अनाज बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. गेहूं और चावल के दाम लगभग पुराने स्तर पर बने हुए हैं. मक्का की आवक सामान्य रहने से उसके भाव में भी स्थिरता बनी हुई है. व्यापारियों का मानना है कि मौसम और आवक के आधार पर अगले कुछ दिनों में बाजार का रुख बदल सकता है.

दलहन और सररों में बनी तेजी

दालों के बाजार में मसूर, मूंग और अरहर दाल के दाम मजबूत बने हुए हैं. वहीं सरसों काला और पीला दोनों के भाव में तेजी देखी गई है. कारोबारियों के अनुसार खाद्य तेल और दालों की मांग बढ़ने के कारण कीमतों में नरमी नहीं आ रही है. सरसों तेल के दाम भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

मंडी में क्या रहा आज का भाव

मंडी में मक्का 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. गेहूं का भाव 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. चावल मंसूरी 2200 से 2500 रुपये और अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

दाल मसूर 5550 से 6750 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और अरहर दाल 10600 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है. चना दाल 5550 से 6600 रुपये तथा गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये तक बिक रहा है.

वहीं सरसों काला 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. 15 लीटर सरसों तेल टिन का भाव 2250 से 2550 रुपये दर्ज किया गया. आलू 1200 से 1400 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

कारोबारियों की नजर अगले सप्ताह के मार्केट ट्रेड पर

मंडी व्यवसायियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है. लेकिन आवक और मांग के अनुसार अगले सप्ताह कीमतों में बदलाव संभव है. खासकर दाल और खाद्य तेल के बाजार पर व्यापारियों की नजर बनी हुई है.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन