सूर्यगढ़ा में फर्स्ट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन, संत मैरी इंग्लिश स्कूल बना विजेता

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 17 May 2026 6:37 PM

विज्ञापन

टोरलपुर स्कूल की टीम उपविजेता रही. विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. पब्लिक हाई स्कूल सूर्यग सूर्यगढ़ा परिसर में रविवार को फर्स्ट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, नप सभापति प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अधिवक्ता अमृत भाई पटेल, खो-खो एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष तिजो थॉमस, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कॉमेंटेटर के रूप में पीएन शेखर तथा रेफरी के रूप में रौशन कुमार, अंकित कुमार व बांका से गुड़िया कुमारी ने जिम्मेदारी निभायी. प्रतियोगिता में मननपुर, मध्य विद्यालय जकरपुरा जगदीशपुर , कन्या मध्य विद्यालय, मानिकपुर हाई स्कूल, संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा, टोरलपुर स्कूल, एनएसएसई स्कूल सूर्यगढ़ा, गुरु धाम कोनीपार, डॉ जाकिर हुसैन बुनियादी विद्यालय सूयगढ़ा,प्लस टू परियोजना उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा एवं फाउंडेशन पोखराम अकादमी समेत विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. रोमांचक मुकाबले में संत मैरी इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं टोरलपुर स्कूल की टीम उपविजेता रही. विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहां कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि आज बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिला व राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. जिला संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि खो-खो सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. ———————————————-

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन