चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति पर रखें नजर: एसपी

Updated at : 15 May 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति पर रखें नजर: एसपी

चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति पर रखें नजर: एसपी

विज्ञापन

लखीसराय. मुंगेर लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद पुलिस प्रशासन ने भी चैन की सांस ली है. चुनाव समाप्ति के बाद एसपी ने बुधवार को पुलिस लाइन में पहली क्राइम मीटिंग की. जिसमें थानाध्यक्षों को चुनाव की समाप्ति के बाद क्षेत्र पर नजर रखने एवं चुनाव परिणाम आने के बाद की स्थिति पर भी नजर रखने का निर्देश दिया. एसपी ने सबसे पहले छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने की बात कही. इसके लिए लगातार पुलिस वाहनों को गश्ती पर भेजने, क्षेत्र पर लगातार नजर बनाये रखने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने शराबबंदी कानून के तहत शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही बालू के अवैध खनन व तस्करी खिलाफ भी कार्रवाई करने का एसपी ने थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया. साथ ही वाहन चेकिंग लगातार चलाने की भी बात कही. मौके पर एसडीपीओ शिवम कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश किशोर सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन