राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 सलेमपुर गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार की सुबह भव्य कलश जलभरण शोभायात्रा निकाली गयी. 101 युवतियां सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई. कलश जल भरण शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर शहीद द्वार से होकर सूर्यगढ़ा बाजार पहुंचा. यहां से शिव दुर्गा महावीर मंदिर से वापस लौटकर पुनः बाजार होते पटेल चौक के रास्ते पटेलपुर पुल घाट पहुंचा. यहां बनारस से आये विद्वान पुरोहित अजय पांडेय एवं उनके सहयोगी सनोज पांडेय एवं गजानंद पांडेय द्वारा धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश जलभरण का कार्य संपन्न कराया गया. भगवान के जयकारे से इलाका गुंजायमान होता रहा. मंदिर के पुजारी धीरेंद्र पांडेय, हीरामणि पांडेय, लालमणि पांडेय आदि ने बताया कि मंगलवार को जल भरण कलश यात्रा के अलावा पंचांग पूजन, वेदी पूजन आदि का कार्य हुआ. बुधवार को भगवान की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी. इधर, सूर्यगढ़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी एवं उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता सजन कुमार सिंह द्वारा नया टोला गांव स्थित अपने आवास के समीप कलश जल भरण शोभायात्रा में शामिल सभी धर्म प्रेमियों के लिए शरबत की व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा में पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ पिक्कू सिंह, राजनीति सिंह, टुनटुन सिंह, अमर कुमार, श्याम सिंह, दिव्या पांडेय, निशी कुमारी, सोनाली कुमारी, स्नेहा कुमारी, गोल्डी, प्रियांशी, रश्मि आर्या, निशा, मनीषा कुमारी आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




