जुगाड़ गाड़ी व ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

Updated at : 26 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
जुगाड़ गाड़ी व ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक की मौत

टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा पथ पर शनिवार की दोपहर एक जुगाड़ गाड़ी व ऑटो में टक्कर हो जाने से ऑटो चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति व जुगाड़ गाड़ी चालक घायल

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-सिकंदरा पथ पर शनिवार की दोपहर एक जुगाड़ गाड़ी व ऑटो में टक्कर हो जाने से ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि ऑटो पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचा गया. जहां से उसकी प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं बताया जा रहा है कि जुगाड़ गाड़ी चालक भी घायल है. जिसका इलाज किसी निजी क्लीनिक में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी स्व. अमृत तांती का 45 वर्षीय रामदास तांती बिहटा से लखीसराय के बीच अपना ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. इसी क्रम में वह बिहटा से लखीसराय आ रहा था. जिस दौरान औरैया के पास उसकी जुगाड़ गाड़ी से टक्कर हो गयी. इससे ऑटो चालक रामदास तांती व ऑटो पर सवार शहर के वार्ड नंबर पांच इंगलिश मुहल्ला निवासी रामायण सिंह के पुत्र 45 वर्षीय नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पहुंचने पर ऑटो चालक रामदास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि नीरज कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर, सदर अस्पताल में मृतक के पुत्र बीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता ही घर में कमाने वाले थे. उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है. भाई में वह अकेला है.

इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील सहनी ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी व ऑटो में टक्कर हुई है. जिसमें ऑटो चालक की मौत हुई है. दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन घटनास्थल पर ही है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन