ePaper

जदयू प्रत्याशी ललन सिंह व राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने किया रोड शो

Updated at : 10 May 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू प्रत्याशी ललन सिंह व राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने किया रोड शो

जदयू प्रत्याशी ललन सिंह व राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने किया रोड शो

विज्ञापन

लखीसराय. मुंगेर लोकसभा का 13 मई को होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार शनिवार की संध्या पांच बजे समाप्त हो जायेगा. जिसे लेकर शुक्रवार को जदयू व राजद प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को रोड शो के माध्यम से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर एनडीए प्रत्याशी सह सांसद राजीव कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह एवं राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता के द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया है. दोनों पार्टी के उम्मीदवार अलग-अलग रूट से रोड शो कर जनता से समर्थन देने की अपील की. रोड शो के दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गयी. समर्थक बाइक और चार पहिया आदि से जिंदाबाद का नारा लगाते हुए आगे आगे बढ़ रहे थे. जदयू प्रत्याशी ललन सिंह रोड शो के दौरान विद्यापीठ चौक से पुरानी बाजार, नयी बाजार होते हुए जमुई मोड़ तक पहुंचे. इस दौरान सांसद को फूल माला से लाद दिया गया. जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं सांसद ललन सिंह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. ललन सिंह के पक्ष में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, नप के चेयरमेन अरविंद पासवान, वाइस चेयरमेन शिव शंकर राम, विभिन्न वार्ड पार्षद समेत लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. दूसरी ओर राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता द्वारा भी रोड शो का आयोजन किया गया. कुमारी अनिता द्वारा बाढ़ से मुंगेर तक रोड शो किया गया. इस दौरान वे बड़हिया होकर विद्यापीठ चौक, सूर्यगढ़ा होते मुंगेर तक रोड शो किया. इस दौरान वाहनों का काफिला भी देखा गया. रोड शो के दौरान राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता का भी जगह-जगह स्वागत किया गया. बड़हिया के लोहिया चौक, जैतपुर, प्रतापपुर, विद्यापीठ चौक, गढ़ी बिशनपुर, मानो रामपुर, बोड़ना, अलीनगर, निस्ता समेत मेदनीचौकी के विभिन्न गांव में कुमारी अनिता का स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन