बेहोशी, सर्पदंश व आग से जलने पर प्राथमिक उपचार की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, लखीसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रो राजनंदन रेड क्रॉस भवन, दामोदरपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

लखीसराय भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, लखीसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रो राजनंदन रेड क्रॉस भवन, दामोदरपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह का विधिवत उद्घाटन डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, पुष्पा सिंह, अरविंद कुमार भारती (वाइस चेयरमैन), मनोज कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक), डॉ आरलाल गुप्ता एवं संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने झंडोत्तोलन कर रेड क्रॉस की महत्ता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डुनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मंच संचालन अरविंद कुमार भारती ने किया. मौके पर अध्यक्षता कर रहे डॉ सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस की स्थापना युद्ध क्षेत्र की विभीषिका के बीच हुई थी. सर हेनरी डुनेंट ने घायल सैनिकों की सेवा के लिए अपनी पूरी पूंजी समर्पित कर संगठन की नींव रखी. वर्ष 1901 में रेडक्रॉस को पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ. वहीं अरविंद कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार, बेहोशी, सर्पदंश, आग से जलने तथा गर्मी के मौसम में ओआरएस (जीवन रक्षक घोल) के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर मानव सेवा में विशेष योगदान के लिए डॉ लाल गुप्ता, पुष्पा सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं मृत्युंजय कुमार (जिला प्रभारी, स्काउट-गाइड) को सम्मानित किया गया. इस वर्ष की थीम ‘यूनिटी फॉर ह्यूमैनिटी’ पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम की सफलता में स्काउट-गाइड के बच्चों सहित शांति सिंह, नीलू कुमार, अजीत कुमार व सौम्या कुमारी का सराहनीय योगदान रहा. वहीं, दूसरी ओर पंडित कार्यानंद शर्मा के सहूर गांव में अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में भी विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सचिव प्रो मनोरंजन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन