किऊल नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध उत्खनन

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अधिकारी बालू के अवैध उत्खनन पर बड़ी-बड़ी बातें तो करते हुए नजर आते है जबकि धरातल पर हालात कुछ और बयां कर रही है.

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी अवैध रूप से बालू खनन को लेकर एक युवक की गयी थी जान

लखीसराय. जिले में बालू का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जिला प्रशासन के अधिकारी बालू के अवैध उत्खनन पर बड़ी-बड़ी बातें तो करते हुए नजर आते है जबकि धरातल पर हालात कुछ और बयां कर रही है. थाना से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर बालू ट्रैक्टर पर लोड किया जाता है. मंगलवार को भी एक थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड किया जा रहा था कि किऊल थाना की पुलिस आ धमकी. जिसके कारण चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. पुलिस के भय से ही वह चलती ट्रैक्टर से कूद पड़ा. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. इसी तरह किऊल, खगौर, वृंदावन एवं चानन प्रखंड के लगभग कई क्षेत्रों में बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. किऊल नदी के किनारे किनारे खगौर, वृंदावन एवं चानन के विभिन्न गांव के किनारे किनारे बड़े बड़े गड्ढे कर बालू निकाल कर बेचा जा रहा है. इतना ही नहीं लखीसराय शहर के बगल से गुजरने वाले किऊल नदी के क्षेत्र से भी दिन दहाड़े मजदूरों की मदद से बालू खनन का किया जा रहा है. जिस पर अंकुश लगाना तो दूर, इनके खिलाफ कभी एक्शन भी नहीं लिया जाता है. जिस कारण शहर के बगल से गुजरने वाले क्षेत्र में नदी में गड्ढे हो जाने से लोगों की जान भी चली जा रही है. फिर भी बालू माफिया पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है.इधर, बताया जा रहा है कि जहां दिन दहाड़े मजदूरों के माध्यम से बालू का खनन किया जाता है तो रात के अंधेरे में उसे ट्रैक्टर के माध्यम से ढुलाई किया जाता है. ऐसा ही कुछ वाक्या मंगलवार की सुबह भी चर्चा में आया. जब मंगलवार की सुबह अवैध बालू लोड मामले में संलिप्त ट्रैक्टर को देख किऊल थाना की पुलिस को किसी के द्वारा सूचना दिया गया कि खगौर में ट्रैक्टर किऊल नदी में ट्रैक्टर बालू लोड हो रहा है. पुलिस आनन फानन बालू ट्रैक्टर को पकड़ने चली जो कि इस दौरान चालक के ट्रैक्टर के कूद जाने की वजह से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है. वहीं चानन में सबसे अधिक अवैध बालू का धंधा किये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि महीना दो महीना में जिला खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है, बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.

इस संबंध में जिला खनन विकास पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू उत्खनन को लेकर तुरंत कार्रवाई की जाती है. अवैध बालू उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है. किसी भी कीमत पर बालू माफिया को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन