रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

लखीसराय. कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लखीसराय के तत्वावधान में सोमवार को वार्ड संख्या एक स्थित रजौना चौकी के कनूनीयाडीह मुसहरी टोला के महादलित लोग संगठन के जिला कमेटी सदस्य दीपक वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग से जिला समाहरणालय तक रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए पहुंचे. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि आजादी के 78वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक कनूनीयाडीह में कोई भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. जिसके कारण बीमार व्यक्ति और प्रसव पीड़ित महिला को खटिया पर टांग कर ले जाना पड़ता है. वहीं बरसात के दिनों में यह गांव के चारों ओर पानी से घिर जाता है. जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है. प्रदर्शन के बाद पांच लोगों के प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग पत्र को सौंपा. जिलाधिकारी ने मांग पत्र को स्वीकार कर संतोषप्रद उत्तर देते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रतिनिधि मंडल को सड़क निर्माण के लिए पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में पार्टी जिला कमिटी सदस्य दीपक वर्मा, जिला सचिव मंडल सदस्य रंजित कुमार अजित, रामपाल मांझी, मुकेश पासवान, महेंद्र मांझी, चंद्र मांझी, भोली देवी, सीपू मांझी, प्रमोद मांझी, राजेश मांझी, जय कुमार शाह, अनिता देवी, गणेश मांझी, गुड़िया देवी, मंती देवी क्रांति देवी, सोनी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन