जनसुराज का होली मिलन समारोह आयोजन

शहर के संगम बैंक्वेट में सोमवार को पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
लखीसराय. शहर के संगम बैंक्वेट में सोमवार को पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जन सुराज पार्टी की लखीसराय जिला इकाई द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित सागर, जिला प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह, पार्टी के जिला संयोजक लव आनंद, युवा विंग के जिलाध्यक्ष कस्तूरी रंजन, सक्रिय कार्यकर्ता धैर्यानंद के अलावा जिले के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के कई पत्रकार शामिल हुए. कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी ने जनसुराज पार्टी के गठन के उद्देश्यों एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी साझा किया. मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें डायरी भेंट किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




