जिले में पहली बार 15 मई को होगी विरासत क्विज प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की पहल पर जिले में पहली बार पुरातत्व, विरासत व पर्यटन विषय पर आधारित ‘विरासत क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई को समाहरणालय स्थित खेल भवन में होगा

विज्ञापन

लखीसराय.

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की पहल पर जिले में पहली बार पुरातत्व, विरासत व पर्यटन विषय पर आधारित ‘विरासत क्विज’ प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई को समाहरणालय स्थित खेल भवन में होगा. क्विज के सफल संचालन के लिए डीएम ने बड़हिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदरपुर के संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा को नोडल शिक्षक के रूप में नामित किया है. जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम को आदेशित करते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा ने बताया कि विरासत क्विज का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पुरातत्व एवं धरोहर के विषय में जानकारी व जागरूकता फैलाना है. क्विज में पंजीयन के लिए 6200024787 वाट्सएप नंबर पर विहित प्रपत्र में सूचना भेजना अनिवार्य है. पंजीयन की अंतिम तिथि 13 मई जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित की गयी है. विरासत क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. जिसके लिए दो समूह का निर्धारण किया गया है. प्रथम समूह में कक्षा छह से आठ तथा द्वितीय समूह में कक्षा नौ से बारह के छात्र-छात्राएं दो-दो के ग्रुप में शामिल होंगे. 50 प्रश्नों की परीक्षा में लखीसराय जिले के पुरातत्व व धरोहर से संबंधित 20, बिहार राज्य के पुरातत्व व धरोहर से संबंधित 20 तथा देश स्तरीय पुरातत्व, पर्यटन व धरोहर से संबंधित 10 प्रश्न होंगे. परीक्षा का संचालन 15 मई को समाहरणालय गांधी मैदान स्थित खेल भवन परिसर में प्रातः नौ बजे से 10 बजे के बीच किया जायेगा तथा दोनों समूहों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले ग्रुप को 18 मई को जिला प्रशासन द्वारा विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन