ePaper

मेगा स्वास्थ्य शिविर लगा की गयी बंदियों की स्वास्थ्य जांच

Updated at : 24 Jul 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
मेगा स्वास्थ्य शिविर लगा की गयी बंदियों की स्वास्थ्य जांच

मंडल कारा लखीसराय में बंदियों के स्वास्थ्य जांच के लिए जेल परिसर में ही बुधवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. मंडल कारा लखीसराय में बंदियों के स्वास्थ्य जांच के लिए जेल परिसर में ही बुधवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष बंदी का स्वास्थ्य जांच किया गया. सदर अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आरके उपाध्याय के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा कुमारी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया. प्रभारी जेल सुपरिंटेंडेंट शशि कुमार के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल में बंद बंदी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है. जांच के दौरान छोटी-मोटी बीमारी के लिए जेल परिसर में ही संबंधित बंदी को दवा उपलब्ध कराया जाता है. जबकि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को जांच शिविर में स्क्रीनिंग के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. स्त्री रोग से संबंधित महिला बंदी का जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेखा कुमारी ने जबकि अन्य बीमारी से पीड़ित महिला-पुरुष कैदी का इलाज डॉ आरके उपाध्यक्ष एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन