दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के समीप दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के समीप दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें दोनों चालक व एक उपचालक बुरी तरह घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे एक चालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला. जिसके बाद सभी घायलों कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में लखीसराय की ओर जा रहा ट्रक चालक ने बताया जमुई की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया की गश्ती कर रहे पदाधिकारी गुंजन तोमर ने बताया कि शर्मा के समीप दो ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी है. जहां पहुंचकर चालक को अस्पताल भेजा गया, लेकिन बुरी तरह फंसे दूसरे चालक को जेसीबी की मदद से ट्रक काटकर सुरक्षित बाहर निकल गया और इलाज के लिए उसे भी सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों में बेगमपुर बेगूसराय निवासी लड्डू लाल यादव का 26 वर्षीय अमित कुमार, नरेश महतो का पुत्र पिंटू कुमार तथा जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी बनारस यादव के पुत्र नीतीश कुमार शामिल है. दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन