दिवंगत सेवानिवृत सीआरपीएफ एसआई को दिया गया गार्ड ऑफ ऑर्नर

दिवंगत सेवानिवृत सीआरपीएफ एसआई को दिया गया गार्ड ऑफ ऑर्नर
बड़हिया. प्रखंड के गिरधरपुर निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ एसआई 67 वर्षीय शिवनंदन पासवान का आकस्मिक निधन शनिवार को अपने पैतृक आवास पर हो गया. उनका अंतिम संस्कार पटना के मरांची गंगा घाट पर उनके पुत्र सुजीत कुमार द्वारा किया गया. अंतिम संस्कार के क्रम में गंगा घाट पर सीआरपीएफ जवानों ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बता दें कि शिवनंदन पासवान 2015 में सीआरपीएफ के 65 वें बटालियन से छतीसगढ़ से सेवानिवृत्त हुए थे. उसके बाद वे अपने गांव गिरधरपुर में रहते थे. वे समाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे. उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, जदयू नेता धर्मवीर कुमार सिंह, परशुराम महतो, अशोक चौरसिया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




