ePaper

रुद्राभिषेक पूजा के साथ मनाया गया गिरिराज सिंह का जन्मदिन

Updated at : 08 Sep 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
रुद्राभिषेक पूजा के साथ मनाया गया गिरिराज सिंह का जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन के मौके पर रुद्राभिषेक पूजा में भाग लेकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.

विज्ञापन

लखीसराय. प्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन के मौके पर रुद्राभिषेक पूजा में भाग लेकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. जिले के बड़हिया निवासी केंद्रीय मंत्री के जन्मोत्सव को लेकर भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामशोभा कुमार सिंह, सुमन कुमार सुमन आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. लोगों ने पूजा-अर्चना कर महादेव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दीर्घायू जीवन एवं उनके स्वर्णिम भविष्य को लेकर भगवान भोलेनाथ से कामना की. इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शून्य से लेकर शिखर तक की दूरी तय की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने गिरिराज सिंह पर भरोसा जताते हुए तीन बार केंद्रीय मंत्री बनाया. बिहार सरकार में भी ये मंत्री रहे. ये बिहार के साथ-साथ लखीसराय जिले के लिए गौरव की बात है. लखीसराय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गृह जिला है, हम लोगों ने प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर महादेव से उनके दीर्घायू जीवन को लेकर प्रार्थना की है. मौके पर भाजपा नेता नवीन सिंह, अनंत सिंह, आलोक सिंह आदि कार्यकताओं ने सहभागिता दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन