ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Published at :25 Apr 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन

बड़हिया. नगर के बाइपास स्थित एनएच-80 पर शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की जान चली गयी. मृतका की पहचान समस्तीपुर निवासी विश्वजीत सिंह की चार वर्षीय पुत्री कल्याणी सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि कल्याणी अपनी मौसी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बड़हिया नगर वार्ड संख्या 18 स्थित अपने ननिहाल आयी हुई थी. यहां संजय प्रसाद की पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थी. जानकारी के अनुसार, घर की महिलाएं किसी रस्म (विधि) के लिए जा रही थीं. इसी दौरान बड़हिया बाइपास के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक जेएच 09 एजेड 1392 ने विश्वजीत सिंह को टक्कर मार दिया, जिससे साथ चल रही मासूम कल्याणी ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया था. बताया जाता है कि पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया. खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है. पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन