टीएलएम मेला में राज्य स्तर के लिए पांच प्रतिभागियों का हुआ चयन

Updated at : 10 Mar 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
टीएलएम मेला में राज्य स्तर के लिए पांच प्रतिभागियों का हुआ चयन

जिला मुख्यालय विद्यापीठ चौक के समीप स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला मुख्यालय विद्यापीठ चौक के समीप स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. डीईओ यदुवंश राम एवं डायट के प्राचार्य वंदना कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया. टीएलएम मेला में संकुल स्तर से प्रारंभ प्रखंड स्तर तक आयोजित मेला में अव्वल रहने वाले जिले के कुल 33 प्रतिभागी अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर सुसज्जित ढंग से अपना-अपना परफॉर्मेंस दिखाया. इसके उपरांत सभी पांच विभाग से एक-एक प्रतिभागी को अव्वल घोषित किया गया, जिसमे कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी बड़हिया के अलका सक्सेना को हिंदी विभाग में, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर हलसी के सुजीत कुमार को गणित विभाग में, प्राथमिक विद्यालय रामनगर रामगढ़ चौक प्रियंका कुमारी को अंग्रेजी विषय में तो राजकीय बुनियादी विद्यालय नंदनामा के चांदनी कुमारी को सामाजिक विज्ञान में एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनगढ़ रामगढ़ चौक के मो इफ्तिखार आलम को उर्दू विषय में अव्वल घोषित किया गया. यह लोग अपना-अपना प्रदर्शन अपने-अपने विषय में राज्य स्तर पर करने का कार्य करेंगे. राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले टीएलएम मेला में अपने-अपने विषय पर लखीसराय से प्रतिनिधित्व करेंगे. डाइट के प्राचार्य द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इन लोगों को प्रतिभागिता प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएसए के संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह, आलोक रंजन, सुरेंद्र कुमार, डीपीएम चंदन कुमार, बीपीएम अविनाश कुमार, अमृता कुमारी, मो आदिल, सौरभ कुमार एवं अन्य शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कर्मी का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन