सड़क किनारे रखे जलावन में लगी आग, दमकल से पाया गया काबू

Updated at : 12 Jun 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे रखे जलावन में लगी आग, दमकल से पाया गया काबू

स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने एनएच 80 सड़क पर रखे मकई के डांठ (जलावन) में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने एनएच 80 सड़क पर रखे मकई के डांठ (जलावन) में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे अचानक आग लग गयी, जिससे सड़क किनारे अलग-अलग लोगों के एक अंतराल में रखे मकई के डांठ जलकर राख हो गये. बंशीपुर पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार ने बताया कि शायद ट्रक चालक द्वारा एनएच पर चलते हुए सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा. जिससे गर्मी के कारण मकई के डांठ में आग सुलग कर विकराल रूप ले लिया. वहीं अलग अलग रखे मकई के डांठ को भी अपने आगोश में ले लिया. आग लगने पर लोगों की भीड़ लग गयी. मेदनीचौकी पुलिस को मौके पर सूचना दिया गया. मेदनीचौकी पुलिस के सहयोग से दो दमकल अभयपुर व एक सूर्यगढ़ा से बुलाया गया. ऐन मौके पर दमकल व स्थानीय लोगों के के सहारे आग पर काबू पाया गया, हालांकि एनएच 80 सड़क किनारे रखे सिर्फ मकई के डांठ में ही आग सिमट कर रह गया. किसी के घर तक आग की लपटें नहीं पहुंच पायी. जिससे वहां आसपास के किसी के घर को आग से नुकसान नहीं पहुंचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन