ePaper

डिप्टी सीएम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर प्राथमिकी

Updated at : 21 Jun 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर प्राथमिकी

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ किसी प्रियांशु कुशवाहा के द्वारा अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग सोशल मीडिया पर किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा शुक्रवार को साइबर थाना में आवेदन देकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ किसी प्रियांशु कुशवाहा के द्वारा अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग सोशल मीडिया पर किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने आवेदन में कहा है कि एक्स मीडिया प्लेटफार्म पर 20 जून को एक पोस्ट प्रियांशु कुशवाहा के अकाउंट से किया गया है. यह पोस्ट उप मुख्यमंत्री सिन्हा के ऊपर अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने एवं बिहार राज्य के अंदर उनके लाखों समर्थकों की भावना को भड़काने के उद्देश्य से किया गया है. जिससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में एक आक्रोश बना हुआ है एवं राज्य के अंदर सभी नागरिकों ने जो भी इस पोस्ट को देखा देखने के बाद अपने आप को तनाव में पा रहे हैं. ये शरारती लोग जो संवैधानिक पद बैठे लोगों की प्रतिष्ठा को खराब करने, सरकार के साख को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा पोस्ट करते हैं. उन्होंने इसकी जांच कर पोस्ट लगाने वाले प्रियांशु कुशवाहा के ऊपर सुसंगत कानूनी धारा लगाकर सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें, जिससे ऐसे पोस्ट करने वालों को एक संदेश जाय और कानून के शिकंजे में लाकर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाया जाय. इस संबंध में साइबर थानाध्यक्ष शिप्रा कुमारी ने कहा कि आवेदन के आलोक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन