जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा गांव में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा गांव में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें एक ही परिवार की महिला सहित तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए देर रात ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी लोगों की पहचान सावन खैरमा गांव निवासी स्व सुंदरलाल नोनिया के 70 वर्षीय पुत्र संतू नोनिया, उनका 32 वर्षीय पुत्र मिथलेश नोनिया एवं मिथिलेश की 29 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है. पीड़ित ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है. वहीं इस संबंध में तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन के आलोक में सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन