ePaper

उत्पाद पुलिस छह पियक्कड़ को किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद पुलिस छह पियक्कड़ को किया गिरफ्तार

सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों चलाये गये जांच अभियान के क्रम में छह व्यक्तियों को शराब के नशे में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला से गढ़ी विशनपुर निवासी अशरफी यादव के पुत्र मुकेश यादव, गरीब यादव के पुत्र कारू यादव व पप्पू यादव के पुत्र नीतीश कुमार तथा बड़हिया से नौवा टोला निवासी दीपक ठाकुर के पुत्र मंतोष कुमार, श्रीकांत ठाकुर के पुत्र राजीव कुमार व गढ़ टोला निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र बबलू यादव को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. ———————————————————————————– जैतपुर दियारा में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो भट्ठी ध्वस्त, 1400 लीटर जावा महुआ नष्ट प्रतिनिधि, बड़हिया. स्थानीय थाना पुलिस ने शराब माफिया एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को जैतपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो शराब भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर तैयार हो रहे करीब 1400 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया. छापेमारी के क्रम में 45 लीटर देसी शराब भी बरामद की गयी. पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद उपकरणों और कच्चे माल को भी नष्ट कर दिया, हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब धंधे से जुड़े लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. ————————————— अवगिल से शराब के नशे में एक पियक्कड़ धराया, भेजा जेल मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगिल से एक पियक्कड़ को दबोचा गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि अवगिल निवासी रंजन यादव के पुत्र करण कुमार को पकड़ा गया, फिर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया जहां चिकित्सक ने एल्कोहल की पुष्टि की. मेदनीचौकी थाना कांड 39/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ———————- ————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन