लखीसराय में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग से गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग से गांव में दहशत

Lakhisari News : लखीसराय के शरमा गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट : लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शरमा गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए. घटना के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है.

मकान निर्माण विवाद में बढ़ा तनाव

मिली जानकारी के अनुसार मकान निर्माण को लेकर शशि चौधरी और राजीव चौधरी के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

घटना में राजीव चौधरी एवं शशि चौधरी घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

हवाई फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप

मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही ईलू उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने वहां से एक कारतूस का खोखा बरामद किया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है और फायरिंग की भी पुष्टि हुई है. मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन